Poppy Seed (खसखस)- Health Benefits, Uses, Side effects in Hindi | खसखस के फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स हिंदी में | Health Rajni

Poppy Seed (खसखस)- Health Benefits, Uses, Side effects in Hindi | खसखस के फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स हिंदी में  | Health Rajni

Poppy Seed (खसखस)- Health Benefits, Uses, Side effects in Hindi | खसखस के फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स हिंदी में

Poppy Seed (खसखस)- Health Benefits, Uses, Side effects in Hindi | खसखस के फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स हिंदी में  | Health Rajni

1. पेट की समस्याओ से निजात Get rid of Stomach Problems...
2. खसखस दर्द निवारक है Poppy is a Pain Killer...
3. अनिद्रा की समस्या में In insomnia Problem...
4. सांस में तकलीफ होने पर Shortness of Breath...
5. वजन बढ़ाने में In Weight Gain...
6. त्वचा के लिए For Skin Problems...
7. जलन व खुजली में सहायक Helpful in Burning and Itching...
8. हड्डी को मजबूत करता है Strengthens Bone...
9. मस्तिष्क के विकास के लिए For Brain development...
10. खसखस कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है Poppy Reduces cholesterol...
11. उर्जा को बनाए रखता है Maintains energy...
12. आंखों के लिए फायदेमंद Beneficial for the eyes...
13. कैंसर से रोकथाम Cancer Prevention...
14. खसखस डायबिटीज के लिए Poppy For diabetes...
15. खसखस बालों को मजबूत बनाएं  Poppy Make Hair Strong...

खसखस के फायदे Benefits of Poppy Seeds

खसखस  ऐसा ही खाद्य पदार्थ है, जो पकवानों का जायका बढ़ाने के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है।ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होने के साथ ही खसखस में फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज भी पाया जाता है, जो पोषण के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। आइये  खसखस के बारे में कुछ और खास बातें और इसके फायदे जान लेते हैं।

1. पेट की समस्याओ से निजात Get rid of Stomach Problems -

पेट संबंधी परेशानियों के लिए खसखस का उपयोग किया जा सकता है। यह खाद्य पदार्थ फाइबर जैसे खास पोषक तत्व से समृद्ध होता है जो पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज व गैस आदि से छुटकारा दिलाने का काम करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

2. खसखस दर्द निवारक है Poppy is a Pain Killer -

 खसखस को दर्द निवारक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओपियम एल्कलॉइड्स सभी प्रकार के दर्द को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खास तौर से इसका प्रयोग मांसपेशियों के दर्द में किया जाता है। खसखस का तेल भी बाजार में उपलब्ध होता है, जिसका प्रयोग दर्द वाले स्थान पर किया जाता है।

3. अनिद्रा की समस्या में In insomnia Problem-

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले खसखस का गर्म दूध पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करता है।

4. सांस में तकलीफ होने पर Shortness of Breath -

सांस संबंधी तकलीफ होने पर भी खसखस काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह खांसी को कम कर सांस संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक आराम दिलाने में भी मदद करता है।

5. वजन बढ़ाने में In Weight Gain - 

खसखस का उपयोग वजन को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है खसखस के दानों को रात में भिगोकर रखें सुबह पीसकर हलवा बनाए और खाए इससे आपका वजन बढ़ जाएगा।

6. त्वचा के लिए For Skin Problems -

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए खसखस का इस्तेमाल दूध में पीसकर फेसपैक के रूप में किया जाता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ही प्राकृतिक चमक लाता है, और चेहरा दमक जाता है।

7. जलन व खुजली में सहायक Helpful in Burning and Itching -

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो यह त्‍वचा की जलन व खुजली को कम करने के साथ ही एक्जिमा जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

8. हड्डी को मजबूत करता है Strengthens Bone  -

हड्डियों के लिए भी खसखस  के फायदे बहुत हैं। खसखस कैल्शियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत करने और इनके विकास में मदद करते हैं।

9. मस्तिष्क के विकास के लिए For Brain development-

मस्तिष्क के विकास के लिए भी खसखस के फायदे बहुत हैं। यह कैल्शियम, आयरन व कॉपर जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम न्यूरोनल फंक्शन को संतुलित करने के साथ-साथ याददाश्त को भी बढ़ाने का काम करता है।

10. खसखस कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है Poppy Reduces cholesterol-

खसखस में मौजूद जिंक और आयरन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम कर सकते हैं। आयरन शरीर में ऑक्सीजन ले जाने और प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में मदद करता है।

11. उर्जा को बनाए रखता है Maintains energy -

 ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए खसखस आपकी मदद कर सकता है। यह खाद्य पदार्थ कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जिसे आहार में ऊर्जा का जरूरी स्रोत माना जाता है। शरीर में ऊर्जा की पूर्ति और ऊर्जा के संतुलन के लिए आप खसखस का सेवन कर सकते हैं।

12. आंखों के लिए फायदेमंद Beneficial for the eyes -

खसखस जिंक का अच्छा स्रोत है। एक अध्ययन के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ-साथ होने वाले मैक्यूलर डीजेनेरेशन (नेत्र रोग) के जोखिम को जिंक कम कर सकता है। इसके अलावा, खसखस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।

13. कैंसर से रोकथाम Cancer Prevention-

एक रिपोर्ट के अनुसार खसखस को कैंसर की पारंपरिक दवा के रूप में भी जाना गया है। रिपोर्ट बताती है कि खसखस को त्वचा, पेट, गर्भाशय व योनि के कैंसर जैसी स्थितियों के लिए कारगर दवा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

14. खसखस डायबिटीज के लिए Poppy For diabetes-

मधुमेह से पीड़ित लोग खसखस का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर से समृद्ध होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है।

15. खसखस बालों को मजबूत बनाएं  Poppy Make Hair Strong-

बालों के विकास में भी खसखस आपकी मदद कर सकता है। खसखस, विटामिन-ई से समृद्ध होता है, जो बाल झड़ने की समस्या से निजात दिला बालों के विकास में मदद करता है। 

साइड इफेक्ट-

1. खसखस का उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
2. गर्भवती महिलाओं को खसखस का उपयोग डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।
3. अगर एलर्जी हो तो इसका उपयोग ना करें।

Poppy Seed (खसखस)- Health Benefits, Uses, Side effects in Hindi | खसखस के फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स हिंदी में  | Health Rajni

Comments