Eggs (अंडे) - Top 11 Amazing Health Benefits of Eating Eggs in Hindi | 11 अंडे खाने के फायदे और नुकसान | HealthRajni

Eggs (अंडे) - Top 11 Amazing Health Benefits of Eating Eggs | 11 अंडे खाने के फायदे और नुकसान | HealthRajni

Benefits of Eating Eggs in Hindi |अंडे खाने के फायदे और नुकसान

Eggs (अंडे) - Top 11 Amazing Health Benefits of Eating Eggs | 11 अंडे खाने के फायदे और नुकसान | HealthRajni


अंडे खाने के फायदे और नुकसान The Health Benefits of Eating Eggs


हेलो दोस्तों ,
उम्मीद है आप सब घर मे ठीक होंगे और सुरक्षित होंगे #stay at home be safe  घर पर रहे सुरक्षित रहे।
आज मैं आपको अंडे खाने से होने वाले फायदे के बारे में बताने वाली हूं-

1.अंडे में पोषक तत्वों की भरमार-

अंडो में पोषक तत्व तथा विटामिन की भरमार होती है अंडे में प्रोटीन विटामिन A,D,E,B12  भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखते हैं।

2.अंडे मेमोरी बढ़ाते हैं- 

अंडो के लगातार सेवन से हमारी बौद्धिक तथा तार्किक क्षमता बढ़ती है। अंडे में पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड तथा विटामिन B12 हमारे मस्तिष्क के लिए काफी अच्छा है यह विटामिन हमारे मेमोरी पावर को भी बढ़ाता है और दिमाग को एक्टिव रखता है।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में- 

अंडो में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो हमारी आंखों की रोगों से तथा रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग रोजाना दो अंडे खाते हैं उनकी आंखों की रोशनी अच्छी रहती है।

4. ब्रिस्ट कैंसर की रोकथाम में- 

विश्व प्रसिद्ध कई रिसर्च केंद्र में शोध में पाया गया है कि अंडे खाने से ब्रिस्ट कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है जो महिला 1 हफ्ते में कम से कम 6-8 अंडे का सेवन करती है उनको सामान्य महिलाओं से ब्रिस्ट कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।

5. मसल्स तथा वजन बढ़ाने मे - 

अंडो का सेवन एक्सरसाइज करने वाले, जिम जाने वाले लोगों को करना चाहिए अंडो के सेवन से मसल्स बहुत जल्दी बनते हैं जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनको भी अंडे का सेवन करना चाहिए। अंडों में मौजूद प्रोटीन मसल्स बनाने तथा वेट बढ़ाने में मदद करता है।

6 .अंडे तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं- 

अंडे तुरंत ऊर्जा के बहुत अच्छे स्रोत होते हैं मात्र एक अंडा तुरंत एनर्जी पहुंचा सकता है इसके पाचन में भी केवल 1-2 घंटे  लगते है 1 घंटे  में लगभग 155- 165 कैलोरी होती है जो हमें तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।

7. बालों के लिए- 

अंडो का सेवन करने से बालों की वृद्धि बढ़ जाती है।हमारे बाल और नाखून प्रोटीन के बने होते हैं अंडे खाने से आपके बाल अच्छी ग्रोथ होती है अंडे में मौजूद sulphur ओर vitamin A, B12 हमारे बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं तथा बालों को जल्दी सफेद नहीं होने देते हैं।

8. गर्भवती महिलाओं के लिए- 

गर्भवती महिलाओं को विटामिन, प्रोटीन तथा मिनरल्स की कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों के पूर्ण विकास में मदद करता है।

9. गर्मी के लिए- 

अंडे गर्म होते हैं तथा ठंड के मौसम में अंडे खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है यह शरीर को गर्म रखता है और हमें बीमारियों से तथा सर्दी से बचाता है इसलिए ठंड में अंडों की मांग ज्यादा होती है।

10. नुकसान- 


  1. ज्यादा मात्रा में अंडे खाने से पेट दर्द, एसिडिटी हो सकती है।
  2. कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
  3. पीले वाले भाग को निकाल देना चाहिए इससे चर्बी होती है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है।

11.नोट-

 गर्भवती महिला तथा बच्चों को इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

आशा करती हूं आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी इससे संबंधित आपकी कोई क्यूरी  हो, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें एवं इसे सब्सक्राइब करें मेरे ब्लॉग के नोटिफिकेशन पाने के लिए इसे सब्सक्राइब करें।


Eggs (अंडे) - Top 11 Amazing Health Benefits of Eating Eggs | 11 अंडे खाने के फायदे और नुकसान | HealthRajni

Comments